बिजली या Electricity हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। हमारे घर, आफीस, स्कूल, अस्पताल, बाजार, कालेज सभी जगह बिजली की जरूरत पड़ती है। एक जमाना था
जब हम बिना लाइट और पंखे के बिना रह लेते थे क्योंकि बिजली उस समय थीं ही नहीं और जब बिजली उत्पादन शुरू भी हुई तो सभी जगह बिजली सप्लाई नहीं हुआ करती थी। पर आज सभी जगह बिजली है। पर क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर ये बिजली बनती कैसे हैं। इस ब्लॉग में हम आपको बिजली कैसे बनती यह जानकारी देंगे।
बिजली बनाने के लिए पहले से ही मौजूद एनर्जी सोर्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह सोर्स दो तरह के होते हैं Renewable और Non - renewable.
Non - renewable sorce -
Non - renewable sorce में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाली चीज कोयला है। इसमें कोयलें को बर्न किया जाता है जिससे गर्मी पैदा होती है। गर्मी को फिर स्ट्रीम इंजन में इस्तेमाल किया जाता है। ये स्ट्रीम इंजन जनरेटर को चलाता है, जिससे इलेक्ट्रीसिटी पैदा होती है। इलेक्ट्रिक पावर प्लांट काफी लम्बे एरीया में फैला होता है और ये एरीया 3-4 किलोमीटर का होता है। इसमें कोई युनिट होता है और हर युनिट का अपना काम होता है। और इन युनिट के जरिए होते हुए बिजली का उत्पादन होता है। इसमें कोयलें को स्टोर किया जाता है और ये स्टोर बड़ी मात्रा में होता है। कई मिलियन टन कोयला इसमें रखा जाता है।
कोयले से बनती है भांप
कोयले को क्रशर मशीन के जरिए तोड़ा जाता है और बाद में इसे अलग मशीन के जरिए पावडर में तब्दील कर दिया जाता है। इसके बाद कोयले के पावडर को खास तरीके से जलाया जाता है, जिससे हिट के जरिए पानी को गर्म करके भांप बनाईं जाती है इस भांप के जरिए दूसरी युनिट में लगे टरबाइन को चलाया जाता है। टरबाइन के घूमने से चुम्बन के जरिए बिजली पैदा की जाती है, दरसअल चुम्बन के बीच बिजली का तार घूमने से विधुत का उत्पादन होता है। इसके बाद बिजली पावर ट्रांसफार्मर के पास पहुंचाया जाता है, और फिर तारो के जरिए गांव - गांव तक बिजली पहुंचाई जाती है।
Renewable sorce -
Renewable energy में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली चीज है सोलर और विंड एनर्जी, सोलर एनर्जी में सोलर पैनल लगाए जाते हैं फिर सूर्य की किरणें जब सोलर पैनल पर पड़ती है तब इससे बिजली पैदा होती है। विंड एनर्जी में विंड टर्बाइन लगें होते हैं जब टर्बाइन हवा के सम्पर्क में आने से घुमता है तब इससे बिजली उत्पन्न होती है। ये दोनों एनर्जी पर्यावरण के लिए भी अच्छी है। क्योंकि इनसे Polution नहीं होता है।
हाइड्रो एनर्जी भी Renewable एनर्जी में शामिल है। हाइड्रो एनर्जी के लिए Dams का इस्तेमाल किया जाता है। Dams के पानी को टर्बाइन के अन्दर चलाया जाता है जिससे बिजली पैदा होती है। इसके अलावा Biomass और Geothermal भी Renewable एनर्जी में शामिल है। Biomass एनर्जी के लिए Plants और एनिमल के Residues का इस्तेमाल किया जाता है। Geothermal के लिए भूमिगत गर्मी का इस्तेमाल किया जाता है।