दोस्तों जब घर के एलईडी बल्ब फ्यूज हों जातें हैं तब हमारे मन में एक बात जरूर आतीं हैं कि क्या एलईडी बल्ब की मरम्मत की जा सकती है? और LED बल्ब बनाने में कितना खर्च आता है? पर ये भी जानना जरूरी है कि आखिर एलईडी बल्ब क्यों खराब होते हैं।

       





दोस्तों एक एलईडी बल्ब के अन्दर एक प्लेट होती है और उस प्लेट में कई सारे छोटे छोटे लाइट चिपके हुए होते हैं, और वो सारे लाइट का कनेक्शन बल्ब में लगे सर्किट के साथ कनेक्ट होता है। उस सर्किट में कन्डेन्स्ड, ट्रांसिस्टर और अन्य सामान लगें हुए होते हैं। और जब एलईडी बल्ब लगातार चलता है तब या तो छोटे छोटे लाइट खराब हो जाते हैं या सर्किट में से कुछ सामान खराब हो जाता है, जिससे एलईडी बल्ब खराब हो जाता है।

अब बात करते हैं कि Led बल्ब रिपेयर कैसे करें। दोस्तों एलईडी बल्ब रिपेयर करने के लिए आपको मार्केट में दो तरह के सामान मिलेंगे, एक तो आपको एक प्लेट मिलेंगी जिसे DOB कहा जाता है जिसमें लाइट लगी हुई होती है और उसी में एक चीप फिट होती, और उसी में दो पोइंट दे दिये जाते हैं। जिसमें कनेक्शन दे कर हम उस प्लेट को जला सकते हैं। और उसे एलईडी बल्ब में लगाने के लिए एलईडी बल्ब को पूरी तरह से खाली करना पड़ता है, मतलब उसमें जो पहले से प्लेट और सर्किट लगें हुए होते हैं उसे निकालना होता है। फिर DOB में जो दो पोइंट दिये होते हैं उसमें अलग-अलग दोनों पोइंट से दो तार निकाल कर एलईडी बल्ब के अन्दर से नीचे वाले हिस्से में जहां AC कनेक्शन होना है वहां जोड़ देंगे। और एलईडी बल्ब जलाना चालू हो जाएगा। इस DOB का फोटो नीचे दिया गया है।



दुसरा टाईप का सामना ऐसा होता है जिसमें प्लेट और सर्किट दोनों मिलते हैं इसकी फिटिंग कुछ ऐसे होती है कि पहले एलईडी बल्ब के अन्दर का सारा सामना निकालना होता है पहले की तरह (पहले जो बताया गया है) फिर जो सर्किट और प्लेट आप लाए हो उसे सबसे पहले जोड़ना होगा, यानी कि सर्किट में दो-दो तार अलग अलग निकली होगी, जो कलर वाली तार होगी (लाल,काला) उसे प्लेट में जोडनी है जिसमें लाल प्लस पोइंट में और काला माइनस पोइंट में जोड़ना होगा। और फिर दुसरी दो तार बल्ब के नीचे कनेक्शन पोइंट में जोड़ना होगा। उसके बाद बल्ब जलाने लगेगा। इसका भी फोटो नीचे दिया गया है।


तो यह था फोरमूला एलईडी बल्ब को बनाने का। यह दोनों सामान आपको मार्केट में इलेक्ट्
रीकल्स दुकानों में मिल जाएगी। इसकी प्राइस की बात करें तो पहला सामान जो हमने आपको बताया वो 15 से 20 रूपए में मिल जाएगा और दुसरा सामान आपको 20 से 30 रूपए में मिल जाएगा। अलग-अलग जगहों पर इसके प्राइस अलग-अलग हो सकते हैं।