दोस्तों आज दुनिया कहां से कहां पहुंच गई है। एक जमाना था जब हम बैल गाड़ी में सवार होकर इधर-उधर जाते थे। फिर ज़माने करवट ली और विज्ञान ने वाहनों का आविष्कार किया। उस दौर में स्कूटर और लुना बहुत चलीं और फेमस भी हुई। फिर ज़माने ने एक और करवट ली और विज्ञान ने बना दिए स्कूटी और बाइक। इसके आने के बाद मानों सबकी किस्मत ही पलट गई। कोई भी व्यक्ति स्कूटी अपने बजट के अनुसार खरीद सकता था और आसानी से एक जगह से दूसरे जगह पहुंच सकता था। और अभी इसका जमाना चल ही रहा है कि एक और नये ज़माने की तरफ हम बढ़ रहें, जिसका नाम है इलेक्ट्रिक व्हीकल्स।
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे में आपको पता तो चल ही गया होगा कि इसका ही आगे भविष्य है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का भविष्य उज्जवल है और यह पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए अच्छा विकल्प है। इसको लेकर विश्व भर के नागरिकों द्वारा रूचि से इसके उत्पादन की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। लेकिन कुछ भी हो हर चीज का लाभ अगर होता है तो कुछ खामियां भी होती है। तो आइए जानते हैं कि इसमें क्या लाभ और क्या हानि है।
लाभ
1) लाभ की बात करें तो इसमें सबसे बड़ा लाभ यही है कि यह हमारे पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा है। इसलिए इसे Environment friendly कहा जाता है।
2) इसमें पेट्रोल की बचत होती है क्योंकि यह पेट्रोल से नहीं बल्कि बैटरी से चलती है। और पेट्रोल की कीमतों के बारे में आपको तो पता ही होगा।
3) आवाज बिल्कुल भी नहीं है यह सड़कों में साइलेंट हो कर चलती है। जिससे ध्वनि प्रदुषण भी नहीं होता है।
हानि
1) इसकी सबसे बड़ी हानि यह है कि यह लम्बे सफ़र के लिए नहीं है, क्योंकि लम्बे सफ़र में इसकी बैटरी डिस्चार्ज हो जाएगी। हालांकि भविष्य में जगह जगह पर इसके लिए चार्जिंग पोइंट लगाएं जाएंगे। पर अभी के लिए यह हानि ही है।
2) अभी इसकी कीमत ज्यादा है, हालांकि इसको लेकर सरकार भी एक्टिव हैं और इसकी कीमत कम करने की पूरी कोशिश में है।
3) इसमें अगर दो सवारी बैठें या कोई समान ले कर जाया जाए तो इसकी बैटरी खपत ज्यादा होती है और बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है।
तो ये थे इसके कुछ लाभ और हानि। और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के भविष्य के बारे में भी हमने आपको बताया। इसका भविष्य Brite है। Future इसी का है, पर पेट्रोल वाले वाहन भी बंद नहीं होंगे, कम जरूर हो सकते हैं।