गर्मीयों का दिन आते ही सभी घरों में Ceiling fan चालू हो जाता है। जिससे गर्मी से राहत मिल सके। पर अगर पंखा खराब हो जाएं तो दिमाग में एक ही ख्याल आता है कि Ceiling fan kaun सा लिया जाए । तो चलिए आज हम आपको बताते है तीन ऐसे बेहतरीन पंखे जो आपको जरूर अच्छे लगेंगे।

1) Orient Summer Cool Fan 




Orient Summer fan यह पंखा Orient electrical का सबसे पूराना माडल का पंखा है। आपको बता दें की Orient electrical जो है CK birla group की कम्पनी है। Orient Summer Cool Fan दिखने में सिम्पल है, और पंखे के बीच में ही एक चक्र बना हुआ है जो उसे अच्छा लूक प्रदान करता है। इसका RPM 330 है, इसके बावजूद भी इसकी हवा शानदार है। आज भी लोग के दिलों - दिमाग में Orient का यह पंखा याद रहता है। इस पंखे का तीनों कलर मार्केट में आपको मिल जाता है, जिसमें white, brown, ivory आता है। यह पंखा मार्केट में आपको 2000 से लेकर 2100 तक के कीमत में मिल जाएगा।

2) Bajaj New Bahar


बजाज के पंखों को कौन नहीं जानता, अपनी क्वालिटी और परफोर्मेंस के दम पर Bajaj fan का मार्केट में दबदबा है। वैसे तो बजाज के कई किस्म के पंखे मार्केट में उपलब्ध है, पर इसमें से Bajaj New Bahar माडल का पंखा अच्छा माना जाता है। बात करे इसके क्वालिटी की तो यह 73w का 380 RPM का पंखा है जिसमें Double ball bearing लगा हुआ है। Quik स्टार्ट होने वाले मोटर के साथ तुरंत कम्फर्ट प्रदान करता है। इसकी 2 साल की वारंटी भी है जो कि सभी अच्छे पंखों में मिलती ही है। इसकेे आपको तीनों कलर - white, brown, ivory मार्केट में उपलब्ध हों जातें हैं। यह पंखा मार्केट में आपको 1600 से 1700 तक के Price में मिल जाता है।

3) Usha Racer


Usha Racer एक अच्छा पंखा है। जो कि उसके नाम से ही स्पष्ट है। यह 400 RPM का हाई स्पीड पंखा है। 78w का यह पंखा मार्केट में आपको 1600 से 1700 के बीच के कीमत में मिल जाता है। इसकेे भी तीनों कलर - white, brown, ivory मार्केट में उपलब्ध है।

तो ये थे वो पंखे जो अच्छे माने जाते हैं। पर इसके अलावा और भी कई किस्म के पंखे मार्केट में उपलब्ध है जो कि अच्छे हैं। हमने अपने आधार पर रिसर्च कर के आपको बताया है। आप भी अपना रिसर्च जरूर करें पंखा लेते समय।

नोट :- पंखों के बताए गए प्राइस एक अनुमानतः है। अलग-अलग शहरों में इसके प्राइस अलग-अलग हो सकते हैं।